UP International Trade Show
UP International Trade Show : ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और बेहतर समन्वय हो। आयोजन में हेल्प डेस्क और सूचना केंद्र पर वालंटियर तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा, यातायात, सफाई और अन्य सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाएगा। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क और सूचना केंद्र पर वालंटियर लगाए जाएंगे। बुधवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एक्सपो मार्ट में अधिकारियों के साथ बैठक करके अब तक की तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। सभी विभागों को आपस में मिलकर काम करना चाहिए और अपनी जिम्मेदारियां समय पर और अच्छे तरीके से पूरी करनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रेड शो के दौरान सुरक्षा, यातायात, सफाई, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, अग्निशमन, पार्किंग, वीवीआईपी मूवमेंट और स्टाल प्रबंधन से जुड़े सभी काम समय पर तैयार किए जाएं।
बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, आइईएमएल के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, डीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह, एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, ओएसडी यमुना प्राधिकरण शैलेंद्र कुमार भाटिया, डिप्टी कलेक्टर दुर्गेश सिंह, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार और आइईएमएल के सीईओ सुदीप सरकार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बता दें कि नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्स्पो मार्ट एंड सेंटर में यूपी इंटरनैशनल ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक होगा। इस बार शासन ने मोबाइल ऐप तैयार कराया है, जिसमें इवेंट से जुड़ी सभी जानकारी होगी। देशी और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और उनके खाने का खास ख्याल रखा जाएगा।
ये भी पढ़े : Nepal Protest : पूर्व PM देउवा के घर से कैश-गोल्ड बरामद, क्या Gen-Z आंदोलन नेपाल को पूरी तरह थाम चुका है?
ट्रेड शो में मंडलों को जोड़ा जाएगा और प्रमुख स्कूल, उद्योग और अस्पताल इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उद्योगों के साथ उनके संस्थानों की जानकारी भी उपलब्ध होगी। जो स्कूल और कॉलेज बसों के माध्यम से आएंगी, उनके नंबर और चालक का नंबर सुनिश्चित किया जाएगा और सहयोगी मौजूद रहेंगे। स्कूलों के लिए कलर कोडिंग भी लागू की गई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…