Kalki 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और इस वक्त उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चा है। ‘कल्कि 2898 AD’ की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
प्रभास इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। ‘फौजी’ फिल्म को इस साल रिलीज करने की तैयारी चल रही है, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में भी नजर आएंगे, जो अगले साल रिलीज हो सकती है। हालांकि इन सबके बीच ‘कल्कि’ सीक्वल सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।
साल 2024 में रिलीज हुई कल्कि 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी। इसमें प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आई थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आएंगी। उनकी जगह नई एक्ट्रेस की तलाश जारी है, हालांकि अभी तक किसी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के अगले शेड्यूल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खास बात यह है कि इंटरवल सीन को बेहद भव्य बनाने की योजना है। इस हिस्से में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग पहले ही पूरी की जा चुकी है।
सीक्वल को लेकर सबसे बड़ा अपडेट इसके टाइटल से जुड़ा है। खबरों की मानें तो मेकर्स फिल्म का नाम बदलकर ‘कर्ण 3102 BC’ रखने पर विचार कर रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि कहानी में पौराणिक पहलुओं और कर्ण के किरदार पर ज्यादा फोकस किया जा सकता है। पहले पार्ट के अंत में भी प्रभास को कर्ण के रूप में दिखाया गया था।
ये भी पढ़ें: Summers Skin Care Tips: गर्मियों में स्किन के लिए अपनाएं ये घरेलू स्क्रब, मिलेगा नैचुरल ग्लो
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…