Breaking

बंगाल चुनाव में पीएम मोदी का वार, बोले-‘भय खत्म, अब भरोसे का समय’

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बीच सियासी सरगर्मी चरम पर है। वहीं मतदान भी जारी है, तो दूसरी ओर दूसरे चरण के लिए चुनावी प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णनगर में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

रैली में क्या बोले पीएम मोदी?

कृष्णनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने झालमुड़ी खाई, लेकिन झटका तृणमूल कांग्रेस को लगा। उन्होंने दावा किया कि 4 मई को जनता जश्न मनाएगी और बदलाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न्याय और विकास के लिए मतदान करें।

हिंसा में कमी का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है और पिछले कई दशकों की तुलना में चुनावी हिंसा में कमी आई है। उन्होंने इसे चुनाव आयोग की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि राज्य में अब डर का माहौल खत्म होकर भरोसा बढ़ रहा है।

TMC पर लगाए गंभीर आरोप

पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लंबे समय से ‘जंगलराज’ चल रहा है, जिसे अब खत्म करना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और घुसपैठ को संरक्षण दिया गया है और अब जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है।

महिलाओं के लिए किए बड़े वादे

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सालाना आर्थिक सहायता और बड़े लोन की सुविधा देने का वादा किया गया है।

जनता के मूड का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार चुनाव राजनीतिक दल नहीं, बल्कि खुद जनता लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि कई जिलों में तृणमूल कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा। उनके मुताबिक, राज्य के हर वर्ग-डॉक्टर, वकील, शिक्षक और व्यापारी-परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।

‘भय आउट, भरोसा इन’ का नारा

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में अब डर का माहौल खत्म हो रहा है और लोग खुलकर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि हर वर्ग अब बदलाव चाहता है।

ये भी पढ़ें: बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग जारी… पहले चरण में कड़ी टक्कर; जानें कहां-कहां हो रहा मतदान

Deepika Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

24 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

27 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

54 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago