Summers Skin Care Tips
Summers Skin Care Tips: तेज धूप, बढ़ती गर्मी और प्रदूषण का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर पड़ता है। इससे स्किन बेजान दिखने लगती है और पिंपल्स व दाग-धब्बों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में त्वचा की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, स्किन को हेल्दी और साफ रखने के लिए नियमित स्क्रबिंग यानी एक्सफोलिएशन करना फायदेमंद होता है।
गर्मियों में त्वचा जल्दी ऑयली हो जाती है, जिससे पोर्स में गंदगी और तेल जमा होने लगता है। इससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ सकती है। स्क्रबिंग से डेड स्किन हटती है और पोर्स साफ होकर त्वचा में निखार आता है।
रोजाना फेस वॉश से चेहरा साफ करने के साथ-साथ हफ्ते में 1-2 बार स्क्रबिंग जरूर करनी चाहिए। इससे त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग बनी रहती है। खास बात यह है कि आप घर पर ही प्राकृतिक चीजों से आसान स्क्रब तैयार कर सकते हैं।
एक चम्मच कॉफी पाउडर में दो चम्मच शहद मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। यह स्क्रब टैनिंग को कम करने में मदद करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। शहद त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है।
एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं और इससे हल्की स्क्रबिंग करें। यह मिश्रण डेड स्किन हटाने में मदद करता है और चेहरे पर ताजगी लाता है। हालांकि, संवेदनशील त्वचा वालों को इसे सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।
खीरे के रस में थोड़ा सा ओट्स पाउडर मिलाकर स्क्रब तैयार करें। यह स्किन को ठंडक देता है और गहराई से सफाई करता है। गर्मियों में यह स्क्रब खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है।
दही में थोड़ा सा बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। यह त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और नैचुरल क्लीनअप जैसा असर देता है।
ये भी पढ़ें: Thyroid Diet Tips: थायराइड हो गया है तो, अपनाएं ये डाइट प्लान और रहें फिट
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…