Kanpur: कानपुर के पुरवामीर गांव में शनिवार सुबह करीब 6:40 बजे एक घर में बड़ा हादसा हो गया। 18 वर्षीय यशी बाथरूम से निकलकर अपने कमरे की ओर जा रही थी। जैसे ही उसने आंगन में कदम रखा, अचानक जमीन का एक हिस्सा धंस गया। देखते ही देखते गहरा गड्ढा बन गया और यशी मलबे के साथ करीब 20 फीट नीचे जा गिरी।
हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कमजोर जमीन और करीब 20 फीट गहराई में फंसी युवती के कारण रेस्क्यू चुनौतीपूर्ण था। बाद में NDRF और SDRF की टीमें भी पहुंचीं। जेसीबी की मदद से आसपास की मिट्टी हटाई जा रही है। टीम बेहद सावधानी से आगे बढ़ रही है ताकि मिट्टी हटाने के दौरान जमीन दोबारा न धंस जाए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है और परिवार यशी के सुरक्षित बाहर आने का इंतजार कर रहा है।
परिजनों का कहना है कि करीब तीन साल पहले घर के अंदर बोरिंग कराई गई थी, लेकिन वह सफल नहीं हुई। परिवार को आशंका है कि उसी पुरानी बोरिंग से जमीन भीतर से कमजोर हुई होगी। हाल की बारिश से जमीन में नमी बढ़ने के बाद कमजोर हिस्सा अचानक धंस गया होगा। हालांकि, जमीन धंसने की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल यशी करीब 20 फीट नीचे फंसी है और NDRF, SDRF, पुलिस, फायर ब्रिगेड तथा जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ये भी पढ़े: तिब्बत सीमा पर ओवरफ्लो हुई झील से नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, मृतकों की संख्या 540 के पार
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…