Karmabhoomi Express Fire: पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। राजपुरा तहसील के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारी और अग्निशमन दल की टीमें तुरंत पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
अमृतसर जंक्शन से चलने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन तक जाती है। जिस समय ट्रेन में आग लगी, उस वक्त कई यात्री डिब्बों में मौजूद थे। आग की लपटें और धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे बाहर निकलने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ट्रेन से उठता धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
आग फैलने से रोकने के लिए रेलवे ने तुरंत प्रभावित चारों बोगियों को ट्रेन से अलग कर दिया। मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। राहत की बात है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, त्योहारों पर अपने गांव जा रहे यात्रियों का सामान बोगियों के साथ जल गया। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान होने की सूचना है।
ये भी पढ़ें: चीन में भूकंप से मची हलचल, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए झटके
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…