Karnataka Woman Murder: कर्नाटक के बागलकोट जिले में 23 वर्षीय भाग्यश्री जिगलुर की कथित तौर पर उसके पति प्रवीण जिगलुर ने हत्या कर दी। रविवार शाम गलागली गांव में हुई घटना में आरोपी ने पत्नी के विवाहेतर संबंध होने के शक में पहले लकड़ी के लट्ठे से हमला किया और फिर उसे घर में फांसी पर लटका दिया।
पुलिस के मुताबिक, प्रवीण ने कथित तौर पर पत्नी के दम तोड़ने का वीडियो बनाया और दोस्तों व रिश्तेदारों को भेजा। उसने वीडियो कॉल कर भाग्यश्री के माता-पिता को भी उनकी बेटी की बेबसी और मौत दिखाई।
लगातार विवाद के चलते भाग्यश्री करीब दो महीने पहले मायके चली गई थी। प्रवीण ने शांति से साथ रहने का भरोसा देकर उसे वापस बुलाया, लेकिन घर लौटने के उसी शाम उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई। वीडियो में वह हरे दुपट्टे से लटकी दिखती है और डबल बेड पर गिरने की कोशिश करती नजर आती है। पीछे शादी के दौरान दीवार पर लिखे दोनों के नाम दिखाई देते हैं।
सूचना मिलते ही बिलगी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी गिरफ्तार है। पुलिस हत्या से पहले की घटनाओं की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़े: PoK में चुनाव बहिष्कार पर हिंसा, 24 घंटे में 20 कश्मीरी मारे गए; 50 से ज्यादा घायल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…