अध्यात्म

Karwa Chauth 2025 : सुहागिनों को मिलेगा 1 घंटे 14 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और विधि

Karwa Chauth 2025 : करवा चौथ का पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 में यह व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे शुरू होकर 10 अक्टूबर की रात 7:38 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को ही रखा जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, करवा चौथ की पूजा का शुभ समय शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक रहेगा। यानी सुहागिन महिलाओं को पूजा के लिए 1 घंटा 14 मिनट का समय प्राप्त होगा। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 7:42 बजे बताया गया है। चांद के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद महिलाएं व्रत का समापन करती हैं।

करवा चौथ क्या है महत्व

करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए अटूट प्रेम, विश्वास और पति की दीर्घायु का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की प्रार्थना करती हैं।

पूजा विधि

  • शाम के समय सुहागिन महिलाएं लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित करती हैं।
  • एक लोटे में जल भरकर उसके ऊपर श्रीफल रखकर कलावा बांधा जाता है। इसके साथ एक मिट्टी का करवा लिया जाता है जिसमें जल भरकर ढक्कन में शक्कर रखी जाती है और उसके ऊपर दक्षिणा रखी जाती है।
  • रोली से स्वास्तिक बनाकर दीप, धूप, पुष्प और अक्षत अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद महिलाएं चौथ माता की कथा सुनती हैं।
  • चांद निकलने पर छन्नी से चंद्र दर्शन कर अर्घ्य दिया जाता है, उसके बाद महिलाएं अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं और बड़ों का आशीर्वाद लेती हैं।

पूजन सामग्री

लकड़ी का आसान, देसी घी, पान, सींक, कलश, हल्दी, रोली, मौली, मिठाई, छन्नी, चावल, दान की वस्तुएं, अक्षत, चंदन, फल, पीली मिट्टी, फूल, मिट्टी या तांबे का करवा व ढक्कन, और करवा चौथ व्रत कथा पुस्तक।

ये भी पढ़े – शरद पूर्णिमा पर खाटू में बरसेगा अमृत: बाबा श्याम को लगेगा खीर का भोग, श्वेत श्रृंगार में निखरेगा दिव्य स्वरूप

यह पर्व न केवल वैवाहिक (Karwa Chauth 2025) संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि जीवन में समर्पण, विश्वास और प्रेम की भावना को भी गहराई देता है।

Shweta Gupta

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

32 seconds ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago