Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर लगातार सियासी सरगर्मी बड़ी हुई है. सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए से लेकर महागठबंधन तक तकरार देखने को मिल रही है. दरसल बिहार का दो चरणों में चुनाव होना है और चुनाव से पहले सीट शेयरिंग का फैसला दोनों ही गठबंधन में अंतिम रूप से नहीं हुआ है.
दरसल बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है लेकिन मुकेश सहनी की वजह से सीट शेयरिंग में अभी तक फाइनल बात तह नहीं हो पायी है. वही सूत्रो के मुताबिक सीट शेयरिंग का ऐलान अगले एक से दो दिन में हो सकता है. वही महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग लगभग तह हो चुकी है.
सूत्रो के मुताबिक आरजेडी लगभग 130-135 पर लड़ सकती है. वही कांग्रेस 55-60 सीटो पर और बची हुई सीटो में बाक़ी सहयोगी दलों को दिया जाएगा. वही VIP महागठबंधन में लगातार सीट प्रेशर पॉलिटिक्स में अड़े हुए है. मुकेश साहनी ने 40 सीट और उप मुख्यमंत्री की माँग रखी है.
वही कांग्रेस पार्टी ने आरजेडी को यह साफ़ कर दिया है की VIP की माँग पर आरजेडी को ही डील करना होगा. अगर ज़्यादा सीट देने की स्थिति बनी तो आरजेडी अपने खाते से देगी. वही महागठबंधन में कांग्रेस की रणनीति साफ़ है कि वह 60 सीट से नीचे नहीं त्याग करेगी. ऐसे में सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो से तीन दिन में सीट शेयरिंग का ऐलान हो जाएगा और वही तेजस्वी यादव को सीएम का चेहरा भी घोषित किया जाएगा.
तेजस्वी यादव पिछले कई महीनों से ख़ुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बता चुके है. लेकिन अभी तक कांग्रेस के नेताओं ने एकसूर में तेजस्वी को सीएम का चेहरा नहीं कहा लेकिन अब कांग्रेस ने तय किया है कि वह महागठबंधन के तेजस्वी यादव को बतौर सीएम चेहरा ऐलान कर देगी. ताकि आपसी तालमेल बना रहे. कहा जा रहा है जिस दिन महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान होगा उसी दिन तेजस्वी को भी मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया जाएगा.
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…