Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025 : देशभर में सुहागिनों का प्रिय पर्व करवा चौथ आज यानी 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है। यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वे दिनभर बिना अन्न और जल ग्रहण किए शाम को चांद के दर्शन के बाद ही व्रत तोड़ती हैं।
करवा चौथ की पूजा में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की आराधना की जाती है। व्रत के दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पूजा के बाद मिट्टी के करवे से चांद को अर्घ्य देती हैं। छलनी से चांद को देखने के बाद अपने पति को जल पिलाकर व्रत का समापन करती हैं। करवे का विशेष महत्व माना गया है, जिसे पूजा के उपरांत ब्राह्मण को दान किया जाता है।
इस पावन पर्व पर महिलाएं दिनभर चांद के दर्शन का इंतजार करती हैं। इस साल द्रिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ की रात चांद निकलने का समय लगभग रात 8 बजकर 14 मिनट बताया गया है। हालांकि शहरों के अनुसार इसमें थोड़ा अंतर रहेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से प्रारंभ होकर 10 अक्टूबर शाम 7:38 बजे तक रहेगी। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:57 से 7:11 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में महिलाएं भगवान शिव-पार्वती और चंद्रदेव की पूजा करेंगी।
ये भी पढ़े – Karwa Chauth 2025 : सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का प्रतीक, जानिए वीरावती की पौराणिक कथा
इस दिन महिलाएं (Karwa Chauth 2025 ) लाल या गुलाबी परिधान पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं। यह श्रृंगार न केवल सौंदर्य का प्रतीक है बल्कि सौभाग्य और शुभता का भी द्योतक माना जाता है। पूजा के बाद महिलाएं छलनी से चांद और फिर अपने पति को देखती हैं, जिसके बाद व्रत पूर्ण होता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…