NIA Kashmir Raid: कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने सोमवार को मध्य और दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, श्रीनगर के लाल बाजार और शोपियां सहित कई स्थानों पर यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी को दोबारा सक्रिय करने की कोशिशों से जुड़े मामले में की गई है। साल 2024 में केंद्र सरकार ने UAPA के तहत इस संगठन को गैरकानूनी घोषित किया था।
जमात-ए-इस्लामी, जिसकी स्थापना 1941 में हुई थी, पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क और भारत विरोधी प्रचार में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। साथ ही, इस संगठन पर कश्मीर में अलगाववादी सोच को बढ़ावा देने के भी गंभीर आरोप हैं। इसी बीच, एनआईए ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए शोपियां के इमाम साहिब इलाके में स्थित दारुल उलूम में छापेमारी की, जहां बड़ी संख्या में छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं। इसके अलावा, एनआईए की एक अन्य टीम ने जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख शहजादा औरंगजेब के मोलू चित्रगाम स्थित आवास पर भी दबिश दी।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में नार्को-टेरर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने उन कथित मादक पदार्थ तस्करों के कम से कम 116 पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश की है, जिन्हें इस अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई ड्रग्स और आतंक के गठजोड़ को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे अवैध नेटवर्क पर कड़ा शिकंजा कसा जा सके।
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…