Breaking

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भीषण हादसा, स्कॉर्पियो खाई में गिरी; 8 की दर्दनाक मौत

Raigad Accident News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अम्बेनाली घाट में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित इस इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक सतारा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अब तक हादसे में 2 शव बरामद

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह स्कॉर्पियो जीप सतारा जिले के असगांव गांव की बताई जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, करीब 500 से 700 फुट गहरी खाई से अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन, महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगढ़ रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

मौके पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो गाड़ी सतारा जिले की बताई जा रही है, जिसमें सभी पर्यटक सवार थे और ये लोग असगांव व कोरेगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में समय लग सकता है, क्योंकि टीम बेहद सावधानी के साथ राहत कार्य में जुटी हुई है। इधर, 8 लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि साल 2018 में भी इसी स्थान पर एक बस दुर्घटना हो चुकी है, जिससे एक बार फिर इस खतरनाक मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

7 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

40 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

43 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago