Katihar fire
Katihar fire: बिहार के कटिहार जिले के एक व्यापारिक क्षेत्र में अचानक लगी आग ने चारों तरफ तबाही मचा दी। आग लगते ही दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों से सामान बाहर निकालने में जुट गए। कई लोग अपनी दुकान बचाने की कोशिश में इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि जिन दुकानों में आग की लपटें फैल चुकी थीं, उनके मालिक कुछ भी कर नहीं पाए और सब कुछ जलते हुए देखते रहे। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हुई है और सैकड़ों से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगातार फैलती जा रही थी, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय पुलिस प्रशासन, थाना अध्यक्ष और अंचल पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शुरुआत में छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी ही मौके पर पहुंची थी, जिसका पानी जल्दी खत्म हो गया। जब तक कटिहार से बड़ी गाड़ियां और अतिरिक्त टीमें आईं, तब तक नुकसान अत्यधिक हो चुका था। घंटों की कोशिश के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक केवल धुआं और बर्बाद व्यापारियों की चीखें बची थीं।
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हुई। सबसे अधिक नुकसान कपड़ा और कॉस्मेटिक की दुकानों को हुआ है। अब लगभग 500 परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी रोजी-रोटी कैसे चलेगी। कुछ परिवार बेटी की शादी के लिए पैसे बचा रहे थे, तो कुछ ने कर्ज लेकर दुकान खोली थी।
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), डीएसपी रंजन कुमार सिंह, बीडीओ कुमारी प्रियंवदा, अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम और थाना अध्यक्ष राकेश कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि नुकसान का समुचित आकलन कर सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि जल्द से जल्द पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में पूरी मुस्तैदी दिखाई, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर रचा इतिहास
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…