Breaking

Katni Road Accident: कटनी में बाइक और कार की भीषण टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत

Katni Road Accident: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार और बाइक की सीधी टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। घटना रात 12 बजे के बाद जगतपुर-उमरिया गांव के बीच हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा कैसे हुआ

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक कटनी से उमरिया की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे चपहनी मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में चारों युवक बाइक से उछलकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

अस्पताल में मृत घोषित

चारों मृतक युवकों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी की उम्र लगभग 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के पास मिले सामान और बाइक नंबर के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार सवार घायल

हादसे में कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बड़वारा में प्राथमिक इलाज के बाद कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चूंकि हादसा रात के समय हुआ, इसलिए जांच में समय लग सकता है और पुलिस सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें: NASA Satellite Crash: 14 साल बाद धरती की ओर लौट रहा 600 किलो का सैटेलाइट, वैज्ञानिक लगातार रख रहे नजर

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago