अध्यात्म

Papmochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी, जानें तिथि और पूजा विधि

Papmochani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है, लेकिन चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी अपने नाम के अनुसार बेहद फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से मनुष्य अपने सभी पापों से मुक्ति पा सकता है। वर्ष 2026 में यह तिथि विशेष योग लेकर आ रही है। हालांकि, इस दिन कुछ वर्जित कार्यों से बचना आवश्यक है, अन्यथा व्रत का फल कम हो सकता है और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

पापमोचनी एकादशी 2026 की तिथि

एकादशी तिथि प्रारंभ: 14 मार्च 2026, सुबह 8:11 बजे

एकादशी तिथि समाप्त: 15 मार्च 2026, सुबह 9:17 बजे

व्रत का दिन (उदयातिथि अनुसार): 15 मार्च 2026, रविवार

पापमोचनी एकादशी के दिन किन चीजों से बचें

तामसिक भोजन का सेवन न करें

व्रत न रखने वाले लोगों को भी मांस, मछली, अंडा, शराब और लहसुन-प्याज जैसी तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए।

चावल न खाएं

एकादशी के दिन चावल का सेवन व्रत के नियमों के खिलाफ माना जाता है।

क्रोध और विवाद से दूरी रखें

इस दिन मन शांत रखें। किसी से झगड़ा, बहस या अपशब्द बोलने से बचें।

झूठ और बुरे विचारों से बचें

सच बोलें और किसी के प्रति बुरा न सोचें। गलत कार्य या नकारात्मक विचार अशुभ होते हैं।

देर तक न सोएं

एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु का स्मरण करना शुभ माना जाता है।

पापमोचनी एकादशी के दिन क्या करें

सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें।

व्रत का संकल्प लेकर दिनभर भक्ति और पूजा में मन लगाएं।

विष्णु सहस्त्रनाम या भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

जरूरतमंदों को दान दें और सेवा करें।

पापमोचनी एकादशी का धार्मिक महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन व्रत करने से व्यक्ति अपने पिछले और वर्तमान जन्मों के पापों से मुक्ति पाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग खुलता है। जो व्यक्ति इस व्रत को श्रद्धा और भक्ति के साथ करता है, उसे धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ दोनों मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: Sheetala Saptami 2026: शीतला सप्तमी आज, जानें पूजा विधि और महत्व

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago