News Top

‘न्यायपालिका में करप्शन’ चैप्टर पर NCERT ने बिना शर्त मांगी माफी, सुप्रीम कोर्ट ने किताब पर लगाया था बैन

NCERT apologises for controversial chapter: नेशनल कौंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की तरफ से कक्षा 8वीं की प्रकाशित किताब 'न्यायपालिका में करप्शन' चैप्टर पर विवाद बढ़ने के बाद प्रतिक्रिया आई है। एनसीईआरटी ने अपने विवादित चैप्टर पर माफी मांगी और बाजार से किताब को वापस लिए जाने की बात कही है। गौरतलब है, विवादित चैप्टर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। कोर्ट ने मामले में नाराजगी जताते हुए किताब को बैन किया था।

एनसीईआरटी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

एनसीईआरटी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया। उसने पोस्ट में लिखा, "एनसीईआरटी ने हाल ही में सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक, 'समाज की खोज: भारत और उससे परे,' कक्षा 8 (भाग II) प्रकाशित की थी, जिसमें चैप्‍टर IV 'हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका' शीर्षक से शामिल था। एनसीईआरटी के निदेशक और सदस्य इस चैप्‍टर IV के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं। पूरी पुस्तक वापस ले ली गई है और अब मार्केट में उपलब्ध नहीं है।

एडवाइजरी में NCERT ने क्या कहा

एनसीईआरटी ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर साझा की गई प्रतिबंधित पाठ्यपुस्तकों के विवादास्पद अध्याय से जुड़ी सामग्री को तत्काल हटाया जाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को गुरुवार को पत्र लिखकर उनसे एनसीईआरटी की विवादास्पद पाठ्यपुस्तक का डिजिटल मंचों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए प्रसार रोकने को कहा था।

कोर्ट ने विवादित चैप्टर पर की थी सख्त टिप्पणी

मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस पुस्तक की सामग्री का प्रथम दृष्टया परीक्षण करने पर और निदेशक से प्राप्त प्रशासनिक उत्तर के साथ पढ़ने पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह संस्थागत प्राधिकरण को कमजोर करने और न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने का एक सुनियोजित प्रयास है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर इसे बिना नियंत्रण के छोड़ दिया गया तो इससे न्यायपालिका में जनता का विश्वास कमजोर होगा।

ये भी पढ़ें: किसी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, एनसीईआरटी बुक में न्यायपालिका पर लिखे चैप्टर पर भड़के सीजेआई

Anamika Anand

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

9 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

10 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

26 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

59 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

1 hour ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago