Tanning Removal Remedies
Tanning Removal Remedies: गर्मियों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि हाथों पर भी साफ दिखाई देता है। लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा पर टैनिंग हो जाती है, जिससे हाथ काले और बेजान दिखने लगते हैं। कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनका असर कम ही दिखाई देता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद से टैनिंग को कम किया जा सकता है और त्वचा की रंगत भी निखर सकती है।
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की टैनिंग को हल्का करने में मदद करते हैं। कैसे करें इस्तेमाल एक चम्मच नींबू का रस लें, उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को हाथों पर 10–15 मिनट लगाकर रखें फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें, इससे त्वचा साफ और मुलायम दिखने लगती है।
दही त्वचा को ठंडक देता है और बेसन स्किन की गहराई से सफाई करता है। कैसे करें इस्तेमाल 2 चम्मच बेसन लें, उसमें 1 चम्मच दही मिलाएं चाहें तो इसमें थोड़ा सा हल्दी भी डाल सकते हैं। इस पैक को हाथों पर लगाकर 15 मिनट तक रखें, सप्ताह में 2–3 बार लगाने से टैनिंग कम होने लगती है।
आलू को प्राकृतिक स्किन लाइटनर माना जाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। कैसे करें इस्तेमाल एक आलू को कद्दूकस कर लें, उसका रस निकालकर हाथों पर लगाएं, 10 मिनट बाद पानी से धो लें ,नियमित इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में फर्क नजर आ सकता है।
टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। कैसे करें इस्तेमाल एक चम्मच टमाटर का रस लें, उसमें एक चम्मच दही मिलाएं, इस मिश्रण को हाथों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। यह टैनिंग कम करने के साथ-साथ त्वचा को फ्रेश भी बनाता है।
तेज धूप में निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं, हाथों को ढकने के लिए हल्के कपड़े या ग्लव्स का इस्तेमाल करें, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। बाहर से आने के बाद हाथों को साफ पानी से जरूर धोएं।
गर्मियों में टैनिंग होना एक आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल और घरेलू उपायों की मदद से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। यदि इन नुस्खों को नियमित रूप से अपनाया जाए तो हाथों की रंगत धीरे-धीरे साफ और निखरी हुई नजर आने लगती है।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में तेज धूप और पसीने से ऐसे रखें बालों का ख्याल, जानें हेयर केयर का सही रूटीन
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…