Katrina kaif pregnant
Katrina kaif pregnancy : कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप flaunt करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने विक्की कौशल के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दिल खुशी से झूम रहा है।” यह कैटरीना का इस विषय पर पहला आधिकारिक पोस्ट है।
सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने खुशी जताते हुए लिखा, “कॉन्ग्रैचुलेशन्स कॉन्ग्रैचुलेशन्स कॉन्ग्रैचुलेशन्स!!!!!!” वहीं उनकी करीबी दोस्त नेहा धूपिया ने पोस्ट में लिखा, “गाइज… मैं चीख रही हूं, रो रही हूं और साथ ही बेहद खुश भी हूं। लव यू दोनों… @katrinakaif @vickykaushal09।”
फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूज़र ने मजाक में लिखा, “तीन साल की चर्चाओं के बाद आखिरकार अब रेडिट चैन की नींद सो पाएगा! बहुत खुश हूं उनके लिए।” एक अन्य ने लिखा, “मिनी विककैट आ रहा है।” वहीं, एक फैन ने कैटरीना की तारीफ करते हुए कहा, “कैटी अब मां बनने के लिए तैयार है। जैसे उसने बॉलीवुड स्टार और बिजनेसवुमन बनकर सबको प्रभावित किया, वैसे ही वह एक बेहतरीन मां भी बनेगी। उनकी सेहत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में राजस्थान के शानदार सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी बेहद प्राइवेट रही, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। यह कपल अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैन्स से जुड़ा रहता है। काम के मोर्चे पर, विक्की कौशल हाल ही में पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे, जबकि कैटरीना कैफ विजय सेतुपति के साथ फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में दिखाई दी थीं।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…