Breaking

देश के इस राज्य में पेट्रोल-डीजल खरीदने की लिमिट तय, जानें कितना मिलेगा फ्यूल

Fuel Buying Limit: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईंधन सप्लाई पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे चुके हैं। इसी बीच दक्षिणी राज्य केरलम से बड़ी खबर सामने आई है। केरल के पेट्रोल पंपों पर अब ईंधन बिक्री की नई सीमा तय कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कोई भी व्यक्ति एक बार में 5000 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल और 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं खरीद सकेगा। यह कदम सप्लाई को संतुलित बनाए रखने और अचानक ईंधन की कमी जैसी स्थिति से बचने के लिए उठाया गया है।

पेट्रोल पंपों को कंपनियां कुछ ही दिन का दे रही हैं स्टॉक

केरल स्टेट पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के मुताबिक, यह फैसला तेल की कमी की वजह से नहीं बल्कि ईंधन वितरण को बेहतर तरीके से संभालने के लिए लिया गया है। बताया गया कि तेल कंपनियां अब पेट्रोल पंपों को लंबे समय के बजाय केवल कुछ दिनों का ही स्टॉक दे रही हैं। साथ ही पेट्रोल पंपों के लिए उधार व्यवस्था भी खत्म कर दी गई है, जिसके कारण उन्हें पहले से भुगतान करना पड़ रहा है। इससे पेट्रोल पंप संचालकों की कामकाजी व्यवस्था प्रभावित हुई है। शहरी इलाकों के पेट्रोल पंपों पर रोजाना करीब 10 हजार लीटर डीजल की खपत होती है। ऐसे में अचानक ज्यादा मांग बढ़ने पर ईंधन खत्म न हो जाए, इसलिए खरीद की यह सीमा तय की गई है।

इस नियम से ट्रांसपोर्टरों पर पडेगा असर

इस नए नियम का असर दोपहिया और कार मालिकों पर ज्यादा नहीं पड़ेगा, क्योंकि आमतौर पर 5000 रुपये में बाइक या कार का टैंक आसानी से फुल हो जाता है। हालांकि ट्रक मालिकों, लॉजिस्टिक्स कंपनियों और बड़े औद्योगिक ग्राहकों को इससे दिक्कत हो सकती है, क्योंकि उन्हें जरूरत के मुताबिक ईंधन लेने के लिए अब पेट्रोल पंपों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

इतने दिन का ईंधन स्टॉक बचा है

  • क्रूड ऑयल: करीब 2 महीने का स्टॉक।
  • नेचुरल गैस: करीब 2 महीने का स्टॉक।
  • LPG: लगभग डेढ़ महीने की सप्लाई सुरक्षित है।

Sunil Gupta

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago