UP Deputy CM Keshav 's helicopter News: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को लखनऊ में उनके हेलीकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे, तभी तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर में धुआं भरने लगा। इसके बाद एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को चौधरी चरणसिंह एयरपोर्ट पर उतारा गया। राहत की बात यह है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर जब बछरावा के पास पहुंचा, तभी पायलट के डैशबोर्ड पर लगा डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। डिस्प्ले बंद होने के बाद हेलीकॉप्टर को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया, जिसके चलते पायलट ने तुरंत उसे लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान हेलीकॉप्टर के अंदर धुआं भरने लगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।
ये भी पढ़ें: समंदर में पवन हंस हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग, रेस्क्यू जारी
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…