Khan Sir News: पटना में कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में चर्चित शिक्षक 'खान सर' उर्फ फैसल खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले की जांच के दौरान सामने आए बयानों के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस आज उनसे पूछताछ के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है। इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा जगत और सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
फैसल खान की ओर से उनके वकील ने कहा है कि वे गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए पटना दीवानी अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे। वकील अरविंद कुमार महुआर ने दावा किया कि उनके मुवक्किल को जानबूझकर बदनाम करने की साजिश के तहत इस मामले में नामजद किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खान सर का इस घटना से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। वहीं, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि ‘खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टिट्यूट’ में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग से जुड़े मामले की जांच के दौरान दर्ज एफआईआर में शिक्षक और यूट्यूबर फैसल खान का नाम शामिल किया गया है। पुलिस ने जांच के तहत कोचिंग संस्थान के दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की है।
मामले में आरोप है कि मंगलवार रात 15 से 20 लोगों का एक समूह ‘खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टिट्यूट’ के बाहर पहुंचा और कोचिंग सेंटर के पोस्टर फाड़ने के साथ परिसर में पथराव किया। इस दौरान संस्थान की सुरक्षा में तैनात दोनों गार्डों ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने दावा किया कि यह पूरी कार्रवाई प्रतिशोध की भावना से की जा रही है। उनका कहना है कि कोचिंग संस्थान के कर्मचारियों ने पहले एक अन्य कोचिंग सेंटर के निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई के तहत एफआईआर में फैसल खान का नाम जोड़ा गया। वकील ने स्पष्ट किया कि खान सर आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, बल्कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे।
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…