Kiran Rao Gen Z CJP Support: NEET पेपर लीक के आरोपों को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। फिल्ममेकर और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने भी Gen Z की तारीफ करते हुए कहा कि युवाओं ने वह कर दिखाया, जिसे कई लोग असंभव मानते थे।
किरण राव ने इंस्टाग्राम पर संविधान की प्रस्तावना की तस्वीर साझा करते हुए Gen Z और CJP की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवाओं ने हास्य, स्वैग, समझदारी और सहानुभूति के साथ असंभव को संभव कर दिखाया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के प्रति सम्मान और आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने देश को फिर से जीवंत और उम्मीद से भरा महसूस कराया है।
'लापता लेडीज' की निर्देशक ने CJP को शानदार कैटलिस्ट और निडर लीडर बताया। उन्होंने आगे एकता, आजादी और न्याय की दिशा में लंबे सफर के लिए लोगों से तैयार रहने की अपील की।
इससे पहले आमिर खान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। '3 इडियट्स' में उनके किरदार रैंचो को वांगचुक से प्रेरित बताए जाने पर आमिर ने इसे गलतफहमी बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाते समय वह वांगचुक के बारे में जानते तक नहीं थे।
हालांकि, आमिर ने वांगचुक के काम को सराहनीय बताते हुए उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामला अच्छे तरीके से सुलझे और वांगचुक अपना अनशन खत्म कर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
ये भी पढ़े: महोबा में 8 माह की गर्भवती पत्नी की हंसिया से हत्या, 5 साल का बेटा बना चश्मदीद; आरोपी पति गिरफ्तार
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…