News Latest

NEET-UG विवाद के बाद NTA में सुधार, नंदन नीलेकणि समेत 6 विशेषज्ञों की टास्क फोर्स गठित

NTA Exam Reform Task Force: NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के एक दिन बाद, रविवार 26 जुलाई को केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने NTA की परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स गठित की है। यह टीम खासतौर पर तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और परीक्षा व्यवस्था में जरूरी संरचनात्मक सुधारों पर सरकार को सुझाव देगी।

नंदन नीलेकणि समेत 6 विशेषज्ञ शामिल

टास्क फोर्स में टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि को शामिल किया गया है। आधार परियोजना को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है। IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले नीलेकणि ने 1981 में एनआर नारायण मूर्ति और अन्य सहयोगियों के साथ इंफोसिस की स्थापना की थी। तकनीक के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए परीक्षा प्रणाली में टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

टास्क फोर्स में ISRO के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ भी हैं। उन्होंने 1985 में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर से करियर शुरू किया और कई अहम अंतरिक्ष मिशनों में योगदान दिया। जनवरी 2022 में उन्हें ISRO प्रमुख बनाया गया था।

तपन डेका भी समिति का हिस्सा हैं। 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी डेका IB का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्हें आतंकवाद, नॉर्थ-ईस्ट में उग्रवाद और सुरक्षा मामलों का लंबा अनुभव है।

अन्य विशेषज्ञ भी टास्क फोर्स में

IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर आर्किटेक्चर, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी और VLSI डिजाइन के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने IIT मद्रास से MS और PhD की और 2001 में फैकल्टी के रूप में जुड़े। जनवरी 2022 में निदेशक बने।

पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल, 1988 बैच की IAS अधिकारी, और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा को भी शामिल किया गया है। इससे पहले सरकार NTA के 47 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

ये भी पढ़े: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किरण राव ने की Gen Z की तारीफ, CJP को बताया ‘निडर लीडर’


Tanisha Verma

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

9 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

28 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

55 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

56 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago