उत्तर प्रदेश

महोबा में 8 माह की गर्भवती पत्नी की हंसिया से हत्या, 5 साल का बेटा बना चश्मदीद; आरोपी पति गिरफ्तार

Mahoba Pregnant Woman Murder: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के बिजरारी गांव में शराब की लत, शक और घरेलू हिंसा ने एक परिवार को तबाह कर दिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी की धारदार हंसिया से हत्या कर दी। वारदात के दौरान दंपति का 5 साल का बेटा और 2 साल की बेटी भी वहीं मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी रहीस मंसूरी और उसकी पत्नी निशा के नाम बदले हुए हैं। बताया जा रहा है कि रहीस शराब और जुए का आदी था। नशे की लत के चलते वह अपनी चार बीघा जमीन में से ढाई बीघा पहले ही बेच चुका था। बीते शनिवार रात वह नशे में घर लौटा। पत्नी ने उसे दोबारा नशा करने से रोका, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में रहीस ने पास रखी हंसिया से पत्नी पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

5 साल के बेटे की गवाही से खुला राज

घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया और कथित तौर पर एक झूठी कहानी बताकर जांच को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि, पनवाड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की पूछताछ और 5 साल के बेटे की चश्मदीद गवाही से मामले का खुलासा हो गया। बच्चा सहमी आवाज में बता रहा है कि उसके पिता ने ही उसकी मां को मारा।

मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी बेहद शक करने वाला था। वहीं, आरोपी के पिता असलम ने भी अपने बेटे के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीओ कुलपहाड़ अनिरुद्ध कुमार के अनुसार, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े: पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा कदम, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी परीक्षा सुधार टास्क फोर्स

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago