Kriti Sanon Kabir Bahia Video
Kriti Sanon Kabir Bahia Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म तेरे इश्क में में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खूब भा गई। प्रोफेशनल लाइफ की सफलता के अलावा, कृति हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ महीनों से उनकी यूके के बिजनेसमैन कबीर बाहिया के साथ डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि, न कृति ने न ही कबीर ने अभी तक इस रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकारा या खारिज किया है।
लेकिन लगातार एक साथ पब्लिक में दिखाई देने की वजह से इन अफवाहों में और भी जोर आ गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कृति सेनन और कबीर बाहिया हाथ में हाथ डाले घूमते नजर आए।
इस वीडियो में दोनों को लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डालकर टहलते हुए देखा जा सकता है। कृति ने ब्राउन फिटेड टी-शर्ट, ब्लू बैगी डेनिम जींस और ब्राउन पफर जैकेट पहनी है, जबकि कबीर ने ब्लू स्वेटशर्ट और मैचिंग को-ऑर्ड पैंट में दिखाई दिए। वीडियो में कबीर अचानक कैमरे की तरफ देखते हैं, जिससे यह और भी वायरल हो गया।
हालांकि, वीडियो का समय स्पष्ट नहीं है और कुछ नेटिज़न्स का कहना है कि यह पुराना वीडियो हो सकता है, क्योंकि कृति का हेयरस्टाइल उनके मौजूदा लुक से थोड़ा अलग दिख रहा है।
कृति और कबीर की डेटिंग की खबरें उस समय फैलनी शुरू हुईं, जब कृति ने ग्रीस में अपना 34वां जन्मदिन मनाया और वहां के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इन पोस्ट्स में कृति के दोस्तों के साथ तस्वीरें थीं, लेकिन कबीर की उपस्थिति की कुछ झलकियों ने लोगों का ध्यान खींचा।
कुछ दिनों पहले कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी कबीर बाहिया दिखाई दिए थे। शादी के हर फंक्शन में वह मौजूद थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आएंगी, जिसमें रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थे।
ये भी पढ़ें: Shikhar-sofi Wedding: शिखर-सोफी की शादी की तस्वीरें आई सामने, गब्बर और विदेशी मैम की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…