खेल

कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी में रैना-चहल की एंट्री, डांस से लूट ली महफिल

Raina-Chahal Dance With Kuldeep in his Sangeet Ceremony: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपनी मंगेतर वंशिका चड्डा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मसूरी के मशहूर The Savoy Hotel में 14 मार्च को दोनों सात फेरे लेंगे। शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं और 13 मार्च को दिन में हल्दी सेरेमनी हुई, जबकि रात को संगीत में परिवार और दोस्तों के साथ जमकर जश्न मनाया गया।

कुलदीप संग रैना और चहल डांस करते आए नजर

कुलदीप के संगीत सेरेमनी की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में कुलदीप पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस सेरेमनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कुलदीप यादव और सुरेश रैना जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी समारोह में शामिल हुए। दिलीप के साथ युजवेंद्र चहल भी मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखे, जिससे संगीत नाइट का माहौल और भी खास हो गया।

बचपन के दोस्त हैं दोनों

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों ही मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। उनकी दोस्ती सालों पहले शुरू हुई थी और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। वंशिका का जन्म कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय स्पिनर कुलदीप इस दिन मंसूरी में मंगेतर वंशिक संग रचाएंगे शादी, कई खिलाड़ी होंगे शामिल

Anamika Anand

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

14 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

47 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

51 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago