Breaking

मुंबई में LPG सिलेंडरों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त

LPG Black Marketing: ईरान-इजराइल युद्ध के चलते देश में एलपीजी की कमी के बीच मुंबई में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। वर्ली में राशन डिस्ट्रीब्यूशन विभाग ने पुलिस की सुरक्षा में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से स्टोर किए गए सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल थे।

वर्ली में रेड ऑपरेशन

राशन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट ने वर्ली इलाके में सिलेंडर की अवैध बिक्री करने वाले गैंग पर शिकंजा कसा। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गणपतराव कदम मार्ग के सूरज वल्लभदास चॉल में गैस सिलेंडरों को गैर-कानूनी रूप से स्टोर कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। कंट्रोलर राशन डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस की मोबाइल टीम और ऑफिस नंबर 21 के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेड कर बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त किए।

जब्त सिलेंडरों का विवरण

ऑपरेशन के दौरान एचपी गैस कंपनी के 5 किलो के 6 भरे और 58 खाली सिलेंडर, सुपर गैस कंपनी के 4 किलो के 64 भरे और 12 किलो के 19 भरे सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा विभिन्न साइज के 25 खाली सिलेंडर भी पकड़े गए।

अधिकारियों का बयान

अधिकारियों ने बताया कि ये सिलेंडर गैर-कानूनी रूप से रिफिल करके ब्लैक मार्केट में बेचे जाने वाले थे। जब्त किए गए सभी सिलेंडर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिए गए हैं। प्रशासन ने चेताया है कि ऐसे रिहायशी इलाके में सिलेंडर रखना और अवैध रूप से बेचना बेहद खतरनाक है और लोगों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

यह कार्रवाई कंट्रोलर राशन डिस्ट्रीब्यूशन चंद्रकांत डांगे के निर्देशन में की गई। प्रशासन ने कहा है कि गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और डिपार्टमेंट की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेंगी।

ये भी पढ़ें: चित्तौड़गढ़ में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-कंटेनर की टक्कर में 2 की मौत; 13 लोग घायल

Deepika Gupta

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

27 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

41 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago