Bus lost control and hit A Truck: दिल्ली–कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 30 से 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद बस के इमरजेंसी डोर और खिड़कियों से यात्रियों को बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस नासिक से नेपाल जा रही थी और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराईं दो रोडवेज बसें, 3 की मौत; 31 घायल
पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा पांकी थाना क्षेत्र के सारामैती इलाके में हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने भी तुरंत राहत कार्य में हाथ बंटाया और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मलबा दूर-दूर तक सड़क पर फैल गया। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें: जैसलमेर बस हादसा : 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत, 15 से ज्यादा घायल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…