Meta Layoffs News: टेक दिग्गज मेटा में जल्द ही बड़े पैमाने पर छंटनी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने 20% या उससे ज्यादा कर्मचारियों को बाहर करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम महंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर में किए गए निवेश की भरपाई और AI आधारित कार्यक्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। हालांकि अभी तक छंटनी की तारीख या प्रभावित कर्मचारियों की सटीक संख्या तय नहीं की गई है।
कंपनी की ताज़ा फाइलिंग के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक मेटा में करीब 79,000 कर्मचारी काम कर रहे थे। इस आधार पर यदि कंपनी 20% कर्मचारियों की छंटनी करती है, तो करीब 16,000 लोगों की नौकरी जा सकती है। ऐसा हुआ तो 2022 के आखिर और 2023 की शुरुआत में हुई बड़ी रीस्ट्रक्चरिंग के बाद यह कंपनी की सबसे बड़ी छंटनी मानी जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा के टॉप अधिकारियों ने हाल ही में कंपनी के अन्य सीनियर लीडर्स को इन योजनाओं के संकेत दिए हैं और उनसे कर्मचारियों की संख्या कम करने की रणनीति तैयार करने को कहा है। इससे पहले भी कंपनी बड़े स्तर पर छंटनी कर चुकी है। नवंबर 2022 में मेटा ने करीब 11,000 कर्मचारियों को बाहर किया था, जो उस समय उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 13% था। इसके करीब चार महीने बाद कंपनी ने 10,000 और नौकरियों में कटौती करने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें: Amazon LaysOff : अमेज़न में फिर बड़ी छंटनी की तैयारी, 30,000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…