Kullu Landslide
Kullu Landslide : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार देर रात बादल फटने और भूस्खलन की भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। निरमंड उपमंडल की ग्राम पंचायत घाटू के शर्मानी गांव में आधी रात लगभग 1:30 बजे अचानक भारी बारिश के साथ पहाड़ दरक गया, जिससे दो मकान पूरी तरह मलबे में दब गए। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग इसकी चपेट में आ गए।
मलबे से ब्रेसती देवी पत्नी शिव राम का शव निकाल लिया गया है। जबकि परिवार के अन्य चार सदस्य चुन्नी लाल, अंजू, जागृति और पुपेश अब भी लापता हैं। प्रशासन, SDM कार्यालय और स्थानीय ग्रामीण लगातार रात से ही राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी मलबे और बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।
हादसे के दौरान धर्मदास, उनकी पत्नी कला देवी और शिव राम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को निरमंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय शिव राम घर के बरामदे में सो रहे थे, इसी वजह से वे किसी तरह जान बचाने में सफल हुए लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
ग्राम पंचायत प्रधान भोगा राम ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही वे और अन्य ग्रामीण रात करीब 2 बजे मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। तुरंत प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को सूचित कर दिया गया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा (Kullu Landslide) इतना तेज़ और अचानक हुआ कि दो घर पलभर में मलबे में बदल गए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभावित परिवार बेहद गरीब है और उनके सामने अब दोहरी मार आ पड़ी है। अपनों को खोने का दर्द और सिर पर छत छिन जाने का संकट।
ये भी पढ़े – हिमाचल में फोरलेन निर्माण बना मुसीबत, घर-खेत बर्बाद, जिम्मेदार कौन?
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए। SDM कार्यालय की ओर से आश्वासन दिया गया है कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं और लापता लोगों की तलाश पूरी ताकत से की जा रही है।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…