Vice Presidential Election
Vice Presidential Election :उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज यानी 09 सितंबर को कराए जाएंगे। मंगलवार को कुल 782 सांसद (लोकसभा और राज्यसभा दोनों से) उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे हैं। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के लोधी रोड इलाके में स्थित श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना की।
सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी से होगा। मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। उसके बाद वोटों की गिनती होगी और शाम तक नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
जीत सुनिश्चित करने के लिए, किसी भी उम्मीदवार को 391 वोटों के साधारण बहुमत की जरूरत होती है. वर्तमान राजनीतिक अंकगणित के मुताबिक, सत्तारूढ़ एनडीए को पहले से ही करीब 427 सांसदों का समर्थन हासिल है, जो स्पष्ट रूप से बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है।
लोजपा (रामविलास पासवान) सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा, ‘हमें पूरा यकीन है और इसकी पूरी गारंटी है कि हमारे उम्मीदवार उपराष्ट्रपति बनेंगे। सीपी राधाकृष्णन का अब तक का काम बहुत प्रभावशाली रहा है। देश के सच्चे नागरिक होने के नाते, हमें लगता है कि उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है और आने वाले समय में देश को सही रास्ते पर ले जाने की क्षमता उनमें है। कांग्रेस यह नहीं समझती कि हम अपने देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट दे रहे हैं।’
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…