उत्तर प्रदेश

यादव कथावाचक के पक्ष में उतरे कुमार विश्वास, दे दिया चौंकाने वाला बयान

Kumar Vishwas: उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक के साथ हुई बदसलूकी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चाएं जारी हैं। अब इस मामले में कवि कुमार विश्वास ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महाभारत और रामायण लिखने वाले दोनों लोग ब्राह्मण नहीं थे।

‘हम सबका काम चल रहा है’

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने न सिर्फ कथावाचक का पक्ष लिया बल्कि उन्होंने कहा, “यदुवंशी भाई क्या सुना रहे थे? दोनों यदुवंशी कुल गौरव सुना रहे हैं, कृष्ण की कथा सुना रहे हैं। वह किताब किसने लिखी है, वह एक धीवर जाति के व्यक्ति ने लिखी है। ब्राह्मणों की सारी कर्म-कांड पद्धतियां जिन दो किताबों में है, वह किसने लिखी है? एक महर्षि वाल्मीकि और दूसरे वेदव्यास हैं। कुमार विश्वास ने कहा कि दोनों न ब्राह्मण, न क्षत्रिय और न ही वैश्य हैं, लेकिन हम सबका काम चल रहा है। मैं जो बोलने के लिए जाता हूं, उन्हीं की सुना रहा हूं। उनके पास आधार कार्ड अलग था, ये थाने का विषय है। आपत्ति हो तो थाने, कचहरी जाइए। लेकिन किसी को आप कथा करने से वंचित करें तो इसका मतलब यह है कि आपको धर्म पता नहीं है।

‘व्यासपीठ की गरिमा को खंडित न किया जाए’

कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने आगे कहा कि, “मेरी प्रार्थना है कि व्यासपीठ की गरिमा को खंडित न किया जाए। मैं भी पढ़ता रहता हूं, ऐसे जाति कुल से हूं कि मुझे कहने का अधिकार है, लेकिन जिस मंच पर बैठता हूं वहां राम-राम बोलने के लिए कहता हूं।”

“अशोक गहलोत से मैंने बहुत कुछ सीखा है, कई लोगों को ठिकाने…”, भजन लाल जाटव के बयान से गरमाई सियासत

इतना ही नहीं, कुमार विश्वास ने आगे कहा कि कथा व्यास पसंद नहीं है तो सुनने मत आइए। फेसबुक पर लेख लिखिए या अखबार में छपवा सकते हैं। लेकिन किसी के साथ ये कार्य स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान कुमार विश्वास ने यूपी सरकार की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि यूपी सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शांतिभंग करने वालों को गिरफ्तार किया है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago