Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस सांसद के वीडियो ने सियासी भूचाल ला दिया है। इस वीडियो में धौलपुर-करौली से सांसद भजन लाल जाटव कहते नजर आ रहे हैं कि मैंने अशोक गहलोत से बहुत कुछ सीखा है। कई लोगों को ठिकाने लगाना है। जो लोग हमारा खाते हैं और हमें ही आंख दिखाते हैं ऐसे लोगों को सबक सिखाना है। हालांकि कांग्रेस सांसद का यह बयान 23 जून वैर का बताया जा रहा है। जहां वो संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि अबकी बार पंचायत चुनावों में एक-एक पंचायत से एक-एक आदमी लिया जाएगा। सरपंच कांग्रेस का बने उसका सपोर्ट करना है। अबकी बीजेपी का आदमी सरपंच नहीं बनना चाहिए। वह हमारा खाते हैं और हमको ही आंख दिखाते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाना है। अबकी बार चुनाव ऐसा होगा। जाओ वोट बहादुर सिंह कोली के पास लो। हमारे पास वोट नहीं हैं। आचार संहिता की घोषणा होते ही 25 लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी।
भजन लाल जाटव आगे कहते हैं कि माल खाये हमारा और गुण गाये बीजेपी और बहादुर सिंह कोली के, तो जाओ बहादुर सिंह कोली के पास, हमारे पास कुछ नहीं है। मैंने अशोक गहलोत से बहुत कुछ सीखा है। कई लोगों को ठिकाने लगाना है। जो लोग अपने आप में तीस मार खां बनते थे वह अब चुनाव लड़ें। जो कहते थे भजन लाल जाटव गलत है। वह अब कहते हैं आ जाओ माफ़ी मांग लें। अब माफ़ी ग्राम पंचायत चुनाव में मांगें। उससे पहले कोई माफ़ी नहीं मांगेगा।
दरअसल 23 जून को भरतपुर जिले (Rajasthan News) के वैर इलाके में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें धौलपुर करौली से कांग्रेस सांसद भजन लाल जाटव भी शामिल हुए थे। जहां सैनी धर्मशाला में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने यह बयान दिया था।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…