Breaking

नामचीन सोसाइटी के खरीदारों ने खोला मोर्चा, बिल्डर पर लगाया 9 साल से धोखा देने का आरोप

Noida News:नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाउसिंग सोसाइटियों में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को कासा ग्रीन्स 1 सोसाइटी के सैकड़ों फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। यह विरोध सेक्टर 63 स्थित बिल्डर कार्यालय पर करीब दो घंटे तक चला। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद बिल्डर रजिस्ट्री नहीं कर रहा है। फ्लैट खरीदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वो आंदोलन और तेज करेंगे।

बिल्डर पर आरोप

वहीं, सोसाइटी की AOA के सचिव महेश यादव ने बताया कि कासा ग्रीन्स (Noida News) में करीब 250 फ्लैट्स की रजिस्ट्री अब तक नहीं हो पाई है, जबकि सभी खरीदार न केवल 100% भुगतान कर चुके हैं, बल्कि रजिस्ट्री के लिए स्टांप पेपर भी खरीद चुके हैं। अधिकतर होम बायर्स 2016-17 से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को अंतिम किश्त के तौर पर करीब 6.5 करोड़ रुपये जमा नहीं किए हैं, जिस वजह से 225 फ्लैट्स की रजिस्ट्री की अनुमति अब तक पेंडिंग है।

क्या वहां सब ठीक है? अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से पीएम मोदी ने पूछा सवाल तो…

कोई ठोस कार्रवाई नहीं

एओए सदस्य अनुपमा मिश्रा ने बताया कि लोगों ने अपने खून-पसीने की कमाई लगाकर ये घर खरीदे, अब जब वो घर में रह रहे हैं, तब भी रजिस्ट्री नहीं हो रही। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, डीएम ऑफिस और संबंधित विभागों में कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मजबूर होकर निवासियों को बिल्डर के दफ्तर पर प्रदर्शन करना पड़ा है। अनुपमा मिश्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बिल्डर को बकाया जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए, वहीं जिला प्रशासन ने कैम्प लगाकर रजिस्ट्री कराने के निर्देश भी दिए, लेकिन बिल्डर की ओर से कोई गंभीर पहल नहीं हुई। इससे नाराज़ होकर फ्लैट खरीदारों ने आज सड़कों पर उतरने का फैसला किया।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

12 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

20 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

27 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

44 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

46 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

1 hour ago