Uttar Pradesh Politics
Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा में चर्चा में जनस्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक बड़ा बयान दिया है। पहलगाम में आतंकी हमले पर बात करते हुए राजा भैया ने कहा कि हिंदू देखकर मारा गया। वहां जाति नहीं देखी गई।
उन्होंने आगे कहा कि भारत सबसे बड़ा आबादी वाला देश है, सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसका सबसे बड़ा श्रेय जाता है कि बहुसंख्यक हिंदू समाज यहां रहता है। भारत इसीलिए धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है क्योंकि यह हिंदू बाहुल्य, सनातन बाहुल्य है।
इमरजेंसी के दौरान संविधान की प्रस्तावना बदले जाने पर राजा भैया ने कहा कि विश्व के जिन भी देशों में संविधान लागू है, वहां देश काल परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए संशोधन हुए हैं, लेकिन क्या कहीं प्रिएंबल (प्रस्तावना) बदली गई है? विश्व में एक भी देश ऐसा नहीं है जहां प्रस्तावना ही बदल दी जाए। उन्होंन कहा कि इमरजेंसी के दौरान जब देश में लोकतंत्र नहीं था, तब प्रस्तावना बदल दी गई।
राजा भैया ने कहा कि आजादी के बाद हमको ऐसा पढ़ा दिया गया कि अहिंसा परमो धर्मः. हां ठीक है, अहिंसा परमो धर्मः है लेकिन उसकी दूसरी पंक्ति है- धर्म हिंसा तथैव च। महाकुंभ का जिक्र करते हुए राजा भैया ने कहा कि बहुत बेहतर व्यवस्था रही। इतना ज्यादा तो सीएम गोरखपुर नहीं गए होंगे, जितना प्रयागराज आए।
ये भी पढ़े : “नफरत से विनाश, एकता से निर्माण”, ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ पर PM मोदी का संदेश
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…