rain in ghaziabad
Rain in Ghaziabad : गाजियाबाद में गुरुवार को हुई भारी बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही घंटों में हुई इस बारिश ने अधिकांश इलाकों को तालाब में तब्दील कर दिया। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो गया और कई प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम लग गया, जिससे यात्रियों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। कई इलाकों में वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
बारिश का असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी देखने को मिला। माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कई गुना मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, बाजार और व्यावसायिक क्षेत्रों में व्यापार भी प्रभावित हुआ। दुकानदारों और आम नागरिकों ने कहा कि बार-बार ऐसा होने से लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं।शहरवासियों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हाल होता है क्योंकि नालों की सफाई समय पर नहीं की जाती। कई लोगों ने नगर निगम और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब नगर आयुक्त के निवास तक पानी भर जाता है, तो आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। नागरिकों ने सोशल मीडिया पर भी भारी बारिश के कारण हुए जलभराव की तस्वीरें और वीडियो साझा किए और तंज कसा कि “गाजियाबाद में बारिश का मतलब है सड़क नहीं, नदी का सफर।”
जानकारी के लिए आपको बता दें कि में जल निकासी की व्यवस्था में गंभीर सुधार की आवश्यकता है। ड्रेनेज सिस्टम की नियमित सफाई और समय-समय पर अपग्रेड न होने के कारण हर बरसात में यही समस्या दोहराई जाती है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम ने नालों की सफाई और जल निकासी प्रणाली पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में ऐसी आपदाओं का सामना और अधिक गंभीर रूप में करना पड़ सकता है।
नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि बारिश के कारण हुई समस्याओं को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है, लेकिन स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पर्याप्त नहीं है। लोगों की मांग है कि लंबी अवधि के समाधान के लिए स्थायी सुधार किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने। बारिश ने एक बार फिर साफ कर दिया कि गाजियाबाद में जल निकासी और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की आवश्यकता अत्यंत गंभीर है। अगर सुधार नहीं हुआ, तो हर बरसात के मौसम में नागरिकों को जलभराव और यातायात जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…