Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्र दिवस (15 अगस्त) से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कुपवाड़ा के वजहामा हंदवाड़ा में आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार किए गए है। मोहम्मद इकबाल पंडित सज्जाद अहमद शाह और अशफाक अहमद मलिक की पहचान हुई है। उनके पास से एक पिस्टलकारतूस एके 47 राइफल के कारतूस और 20 पोस्टर बरामद हुए हैं।
आतंकियों की पहचान मोहम्मद इकबाल पंडित पुत्र शरीफदीन पंडित निवासी बोनपोरा लंगेट, सज्जाद अहमद शाह पुत्र बशीर अहमद शाह निवासी चकपरीन और अशफाक अहमद मलिक पुत्र शब्बीर अहमद मलिक निवासी करालगुंड के रूप में हुई है। उनके पास से एक पिस्टल, पिस्टल के दो कारतूस एके 47राइफल के 20 कारतूस और 20 पोस्टर मिले हैं।
इससे पहले बुधवार को उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस बीच गोलीबारी में भारतीय सेना के एक जवान भी शहीद हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी के चुरुंडा इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। हालांकि, गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया।
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि एक पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव बुधवार को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया। इस घुसपैठिए को बीएसएफ ने चेतावनी को नज़रअंदाज करके अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारत में घुसने की कोशिश करने पर मार गिराया था।
ये भी पढ़े : दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सड़के बनी तालाब, भारी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…