Kuno Cheetah KNG-22 Death Case: मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले 19 महीने के चीते KNG-22 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। वन विभाग ने श्योपुर और मुरैना के छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, मोगिया समुदाय के आठ संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर निकला चीता मुरैना जिले के पहाड़गढ़ स्थित नितनवास इलाके में घायल अवस्था में मिला था। जांच के दौरान उसके शरीर से बंदूक के पांच छर्रे निकाले गए। गंभीर रूप से घायल चीते की इमरजेंसी सर्जरी की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (STF) गठित किया है। केंद्र सरकार ने भी जांच के लिए अधिकारियों की टीम भेजी है।
ग्वालियर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक (CCF) लवित भारती ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में चीते की निगरानी और सुरक्षा में लापरवाही सामने आने पर श्योपुर के विजयपुर क्षेत्र से तीन और मुरैना के पहाड़गढ़ क्षेत्र से तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
निलंबित कर्मचारियों में पहाड़गढ़ रेंजर आकाश तोमर, कन्हार चौकी के डिप्टी रेंजर कीर्ति शांडिल्य और दिनेश मरैया शामिल हैं। विजयपुर क्षेत्र के तीन अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हुई है।
मामले में मोगिया समुदाय के आठ संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच टीमों ने जंगलों और अस्थायी ठिकानों से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
जंगल में खुदाई कर शिकार में इस्तेमाल संभावित हथियार और अन्य साक्ष्य भी तलाशे जा रहे हैं। हालांकि, हथियार की बरामदगी और संदिग्धों की भूमिका को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़े: इंडियन रेलवे की नई सुविधा, अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों में शुरू होगी डोर-टू-डोर सर्विस
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…
View Comments