चुनाव

विक्ट्री चाहिए तो फैक्ट्री दीजिए…लालू यादव का पीएम मोदी पर तंज, जानें सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा

Lalu Prasad Yadav:  बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राज्य का सियासी माहौल गरमा गया है. सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है.

लालू यादव का पीएम मोदी पर हमला

लालू प्रसाद यादव ने पोस्ट में लिखा,ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा. यह पहली बार नहीं है जब लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. इससे पहले भी उन्होंने पीएम मोदी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी जिसमें दरभंगा की एक रैली के दौरान मंच से उनकी मां को लेकर अपशब्द कहे गए थे. उस वक्त पीएम मोदी ने इसे अपनी मां ही नहीं बल्कि पूरे देश की हर मां का अपमान बताया था.

बिहार चुनाव से पहले सियासी गर्मी

लालू यादव ने इस पर पलटवार करते हुए कहा था कि,क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि पूरे बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को हल्के में न लें. बीजेपी के लोग शिक्षिकाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों तक का अपमान कर रहे हैं. यह शर्मनाक है.

तेजस्वी यादव ने भी दी प्रतिक्रिया

उधर,इस विवाद पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा,किसी की मां को गाली देना हमारी संस्कृति नहीं है और हम इसके पक्ष में नहीं हैं. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने भी अतीत में सोनिया गांधी और नीतीश कुमार को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है. यहां तक कि विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने मेरी मां और बहनों को भी गाली दी है. बीजेपी प्रवक्ता बार-बार लाइव कैमरे पर महिलाओं का अपमान करते हैं.

ये भी पढ़ें : GST सुधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी का जताया आभार, कहा–आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

दरअसल, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में हुए विवाद के बाद बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. पार्टी की महिला नेताओं ने कांग्रेस और राजद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. वहीं, एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान भी किया.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

53 seconds ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

26 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

55 minutes ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

1 hour ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago