कानपुर में लेम्बोर्गिनी ने सड़क किनारे लोगों को मारी टक्कर
Kanpur accident News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने 6 लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कार चालक की पहचान तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी ड्राइवर को छोड़ दिया है। बताया गया है कि आरोपी ड्राइवर शिवम बीमार है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव का कहना कि आरोपी कार चालक के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। ग्वाल टोली थाने में 14 करोड़ की कार को VIP प्रोटोकॉल मिला। ब्लैक कवर से पुलिस ने कार को ढका है।
पुलिस की मुताबिक़ मामले की जांच चल रही है। मामले में कार चालक के परिजन का दावा है कि मिर्गी का दौरा पड़ने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…