News Big

Pariksha Pe Charcha Episode-2: अच्छी नींद लेनी चाहिए: छात्रों से PM नरेंद्र मोदी

Pariksha Pe Charcha Episode-2: सोमवार को परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत अनिवार्य है। बता दें कि इस एपिसोड में  देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के एग्जाम वॉरियर्स शामिल हैं। यह एपिसोड यूट्यूब, शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल पर और डीडी न्यूज चैनल पर टेलीकास्ट हो रहा है।

पीएम ने कहा स्टार्टअप के लिए तय उम्र जरूरी नहीं

परीक्षा पे चर्चा के दौरान एक छात्रा के सवाल का जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि स्टार्टअप के लिए पहले इस बात का ध्यान रखना है कि आप क्या करना चाहते हैं। उसके बाद आप छोटे-छोटे स्टार्टअप से काम शुरू हो सकते हो। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है की स्टार्टअप के लिए 25 साल की उम्र हो।

स्टडी और आर्ट को अलग-अलग ना देखें: पीएम

पीएम मोदी ने एक स्टूडेंट के पूछे गए- पढ़ाई के साथ आर्ट, क्राफ्ट और डिजाइन को एक साथ कैसे संतुलित किया जाए? सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा पढ़ाई और आर्ट को अलग-अलग नहीं देखना चाहिए। उन्होंने आगे समझाया कि अगर किसी को साइंस पढ़ते समय आर्ट में मज़ा आता है, तो वे दोनों को मिला सकते हैं। इसका उदाहरण देते हुए कहा, "अगर आपको आर्ट में दिलचस्पी है और साइंस सब्जेक्ट में कुछ लैब स्टडीज़ हैं, तो आप यह कर सकते हैं कि कागज़ पर एक ट्यूब बनाएं, बोतल पर केमिकल्स के नाम लिखें। फिर, आप एक और आर्ट बनाएं यह सोचते हुए कि आपने केमिकल्स मिलाकर यह पढ़ा है, ऐसा होता है। इस तरह, आपने आर्ट का इस्तेमाल किया और साइंस सब्जेक्ट के कॉन्सेप्ट सीखे।" 

पीएम ने कहा- अनुशासित जीवन जरूरी

पीएम मोदी छात्रों से अनुशासित जीवन जीने पर जोर दिया। उन्होंने कहा जीवन में अनुशासन बहुत अनिवार्य है। इंस्पिरेशन में अनुशासन सोने पे सुहागा का काम करता है। अगर डिसिप्लिन नहीं है तो कितना ही इंस्पिरेशन वो फिर बोझ बन जाता है।

खबर पर अडेट जारी है...

ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी करोड़ों छात्रों से जुड़ें; कहा- विकसित भारत को अपना सपना बनाए

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago