दुनिया

दुनिया पाकिस्तान के साथ, भारत नहीं उठा पाएगा आंख: वीडियो में लश्कर कमांडर रऊफ

Rauf threats India: पाकिस्तानी आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ का भारत को धमकाने का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सभा को संबोधित करते हुए रऊफ को बीते साल 6-7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के नष्ट होने पर प्रतिक्रिया देते हुए सुना जा सकता है। उसने कहा कि उस हमले का जवाब अल्लाह की मदद से भारत को 10 मई की सुबह दिया गया, जिसके चलते वो अब पाकिस्तान की तरफ 50 सालों तक आंख उठाकर नहीं देख पाएगा।

रऊफ ने भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाते हुए कहा कि कल तक हम अकेले थे, दुनिया भारत के साथ थी लेकिन आज हालात बदल गए हैं। उसने कहा कि तुर्की पाकिस्तान के साथ है, बांग्लादेश का आर्मी चीफ इस्लामाबाद में था, यही नहीं पूरी दुनिया पाकिस्तान की तरफ झुक रही है।

गौरतलब है, बीते साल भारत ने पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में बने आतंकी कैंप व ठिकानों को नष्ट किया था, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मुरिदके (लाहौर के पास) और जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर में मुख्यालय शामिल था। इस ऑपरेशन में आतंकियों के मारे जाने के बाद रऊफ का उनके जनाजे पर डरा-सहमा सा व रोने का वीडियो भी सामने आया था। रऊफ आतंकवादी हाफिज सईद का करीबी है और अमेरिका द्वारा ग्लोबल टेररिस्ट घोषित है।

ये भी पढ़ें: BMC चुनाव वोटिंग के बीच उद्धव-राज ने लगाया आरोप, कहा- सैनिटाइजर से मिट रही स्याही

Shagun Chaurasia

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

13 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

16 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

43 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

49 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago