महाराष्ट्र

BMC चुनाव वोटिंग के बीच उद्धव-राज ने लगाया आरोप, कहा- सैनिटाइजर से मिट रही स्याही

BMC Elections 2026: महाराष्ट्र में मुंबई की बीएमसी समेत 29 नगर निकायों के लिए गुरुवार को वोटिंग जारी है। वहीं, वोटिंग के बीच शिव सेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और मनसे (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने पोलिंग बूथ पर वोटरों को लगाई जा रही स्याही को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा है कि उंगली में लगाई गई स्याही सैनिटाइजर से मिट रही है। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष को हार का डर सता रहा है।

उद्धव ठाकरे ने ये आरोप लगाए

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि मतदान प्रकिया में कई दिक्कतें आ रही हैं। उंगली में स्याही आसानी से मिट रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ईवीएम, वोटर और अब स्याही मिटाई जा रही। उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग इस पर तत्काल ध्‍यान दे, वरना वे इलेक्‍शन कमीशन के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।

राज ठाकरे ने भी लगाए आरोप

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि पहले जिस स्याही का इस्तेमाल होता था, उसकी जगह अब नया पेन लाया गया है। इस नई पेन को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। अगर आप हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करते हैं तो स्याही मिट जाती है। उन्होंने कहा कि अब एक ही तरीका बचा है। स्याही लगवाओ, बाहर जाओ, उसे पोंछ दो और फिर दोबारा अंदर जाकर वोट डालो। उन्होंने कहा कि इससे साफ होता है कि सत्ता में बने रहने के लिए सरकार कुछ भी कर सकती है।

यह चुनाव अहम क्यों?

बीएमसी चुनाव राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। साल 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे मुंबई में अपना राजनीतिक प्रभाव फिर से प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ गठबंधन किया है। वहीं भाजपा-शिवसेना गठबंधन पिछले साल के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति के दमदार प्रदर्शन के बाद अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय गेंदबाजों का कहर, अमेरिकी टीम को 107 रन पर किया ऑल आउट

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

39 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

1 hour ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 hours ago