लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने दिया था पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम, पनाह देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Pahalgam Terror Attack : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में दो स्थानीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इन नागरिकों पर पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकियों को शरण देने का आरोप है.

पहलगाम का रहने वाला है दोनों आरोपी

NIA द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परवेज अहमद जोथर (निवासी बटकोट) और बशीर अहमद जोथर (निवासी हिल पार्क, पहलगाम) के रूप में हुई है. जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने LAT से जुड़े तीन आतंकियों को न सिर्फ आश्रय दिया, बल्कि भोजन और अन्य रसद सहायता भी उपलब्ध कराई.

NIA की यह कार्रवाई केस नंबर RC-02/2025/NIA/JMU के तहत की गई है, जिसे उस आतंकी हमले के बाद दर्ज किया गया था.जांच एजेंसी के मुताबिक परवेज और बशीर ने हमले से पहले आतंकियों को हिल पार्क क्षेत्र में मौसमी झोपड़ी (ढोक) में छिपा कर रखा था.

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम में आतंकी हमला

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हमलावरों की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में की. NIA का कहना है कि आतंकवादियों ने जानबूझकर बैसरन घाटी में धार्मिक पहचान के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाया. यह हमला हाल के वर्षों में कश्मीर में हुआ सबसे क्रूर आतंकी हमला माना जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 16 अन्य घायल हुए थे. परवेज और बशीर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल व्यापक साजिश की जांच जारी है और एनआईए अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

32 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

59 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago