Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 2 सिद्धार्थ विहार की एक गली में पिछले 20 दिनों से अधिक समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली में भरे गंदे पानी के कारण लोगों को बीमारियों का डर सताने लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करके चेतावनी दी थी कि किसी प्रकार के कोई गड्ढे नहीं दिखने चाहिए। इसके बावजूद भी नगर निगम सड़को की साफ-सफाई को लेकर कोई काम नहीं कर रहे है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि डाली की कोठी के सामने गली न 7 में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे गंदा पानी जमा होता जा रहा है। मजबूरीवश लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय पार्षद से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नागरिकों में रोष व्याप्त है और वे नगर निगम प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सीएम योगी की आईडी से लिखा गया- "प्रदेश के किसी भी मार्ग पर गड्ढे नजर नहीं आने चाहिए। सभी डार्क स्पॉट चिह्नित किए जाएं और आवश्यकतानुसार टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं।" स्थानीय निवासी शिवम सिंह ने बताया, बच्चे और बुज़ुर्ग सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं। न तो नाली की सफाई होती है और न ही पानी की निकासी की कोई व्यवस्था की गई है।
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…