Categories: खेल

धोनी समेत इन दिग्गजों से आगे निकले पंत…बतौर विकेटकीपर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Rishabh Pant breaks MS Dhoni record :लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं. इससे पहले शनिवार को भारतीय टीम 471 रन बनाकर ऑल आउट हुई. इस पारी में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. पंत ने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया और इसके बाद जोश में आकर जमकर जश्न मनाया. यह पारी न सिर्फ टीम इंडिया के लिए अहम साबित हुई बल्कि पंत के करियर के लिहाज से भी ऐतिहासिक रही.

धोनी को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

इस शतक के साथ ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ बन गए हैं. पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की. पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने करियर में 90 टेस्ट मैचों में 6 शतक लगाए थे,जबकि पंत ने मात्र 44 टेस्ट मैचों में 7 शतक पूरे कर लिए हैं.

भारत के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाज़

वहीं पंत ने इंग्लैंड की धरती पर यह तीसरा टेस्ट शतक जड़ा है,जो किसी भी विदेशी विकेटकीपर के लिए रिकॉर्ड है. इससे पहले कोई विदेशी विकेटकीपर इंग्लैंड में इतने टेस्ट शतक नहीं बना सका है.

लीड्स टेस्ट बराबरी पर मेहमान और मेजबान

ऋषभ पंत की यह पारी न केवल भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में लेकर गई, बल्कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाज़ों की सूची में शीर्ष पर भी पहुंचा दिया है. लीड्स टेस्ट में अब तक का खेल रोमांचक मोड़ पर है. 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

8 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

34 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago