Ghaziabad News : गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित अन्नपूर्णा बैंकट हॉल में प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन और हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में 'संकल्प दिवस' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और समाज में जागरूकता फैलाना था। यह आयोजन प्रतिवर्ष कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, बदायूं की जिला पंचायत सदस्य पूनम यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और परमार्थ समिति के चेयरमैन वी.के. अग्रवाल उपस्थित थे। इन सभी ने संयुक्त रूप से कन्या भ्रूण हत्या को 'महापाप' करार देते हुए इसे रोकने का सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए, क्योंकि वे माता लक्ष्मी का रूप हैं और जिस घर में बेटी जन्म लेती है, वहां सुख-समृद्धि स्वतः आती है।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बी.के. शर्मा हनुमान ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 33 वर्षों से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कल्पना चावला, किरण बेदी, दुर्गा भाभी, रानी लक्ष्मीबाई और तीजन बाई जैसे प्रेरणादायक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं और सम्मान कमा रही हैं।
कार्यक्रम में संजीव त्यागी, अशोक भारतीय, छोटेलाल कनौजिया, डॉ. जहीर अहमद, डॉ. एस.पी. पाल, डॉ. एके जैन, मोहित कुमार, डॉ. रूबी, डॉ. मिलन मंडल, डॉ. एस.पी. गुप्ता, डॉ. आर.पी. शर्मा, डॉ. सुबोध त्यागी, डॉ. नूर मोहम्मद, डॉ. आरती सिंह, डॉ. रुखसाना परवीन, डॉ. विनीत कुमार शर्मा, डॉ. के.पी. सरकार, डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. निशा चौधरी, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. एन.एस. तोमर, डॉ. फरहा खान, डॉ. फुरकान अली, डॉ. श्याम लाल सरकार, डॉ. सपन सिकदर, डॉ. श्रीकांत मलिक, डॉ. उस्मान अली, डॉ. सुनीता बहल, डॉ. एस. निशा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…