Ghaziabad News : गाजियाबाद के लिंकरोड थाना क्षेत्र के कौशांबी बस अड्डे पर दिल्ली जा रहे गुजरात के एक आलू कारोबारी के मुनीम से 31 लाख रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 24 लाख रुपये बरामद किए हैं। एक आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि गुजरात के हसमुखपुरी एक आलू कारोबारी हैं। 19 जून को उन्होंने लिंकरोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मुनीम अजय भारती 17 जून को बरेली के आढ़तियों से 31 लाख रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था। वहां से उसे गुजरात लौटना था। कौशांबी बस अड्डे पर बस में किसी ने उसके बैग, जिसमें 31 लाख रुपये थे, चोरी कर लिया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और बस अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश में गुजरात तक दबिश दी और तीन आरोपितों—अशोक, विष्णु और भावेश—को गिरफ्तार कर गाजियाबाद लाया। पूछताछ में पता चला कि चोरी में मुनीम के साथियों का ही हाथ था। पुलिस ने इनके कब्जे से 24 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि शेष रकम और फरार आरोपित की तलाश जारी है।
एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले को सुलझाया। आरोपितों के खिलाफ लिंकरोड थाने में चोरी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपित को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…