rain wreaked havoc in Ghaziabad
Rain in Ghaziabad : गाजियाबाद जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने शहर में भारी तबाही मचाई। खासकर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बारिश के कारण मिट्टी धसने की घटना ने स्थानीय निवासियों और प्रशासन को हिलाकर रख दिया। इस प्राकृतिक आपदा के चलते कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
क्रॉसिंग रिपब्लिक के अंसल एक्वापोलिस सिटी प्रोजेक्ट में बारिश के पानी के कारण बेसमेंट में मिट्टी खिसक गई। इस घटना में एक कार लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी, जबकि सड़क किनारे खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा, सुशांत एक्वापोलिस सोसाइटी में नाले टूटने से बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे वहां रहने वाले निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रात के समय अचानक तेज बारिश शुरू हुई, जिसके बाद जलभराव और मिट्टी धसने की समस्या उत्पन्न हो गई। इस क्षेत्र में पहले से ही जल निकासी की समस्या रही है, और बारिश ने इस स्थिति को और गंभीर कर दिया। कई निवासियों ने प्रशासन और स्थानीय नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है, क्योंकि बारिश से पहले नालों की सफाई और सड़कों की मरम्मत का कार्य ठीक से नहीं किया गया। मिट्टी धसने और जलभराव के कारण कई गाड़ियां गहरे गड्ढों में फंस गईं या पानी में डूब गईं।
गाजियाबाद में हाल के दिनों में बारिश ने शहर की बुनियादी ढांचे की कमियों को उजागर किया है। औद्योगिक क्षेत्रों में नालियों की सफाई और सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन मॉनसून की बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और नगर निगम ने राहत कार्य शुरू किए। क्षतिग्रस्त सड़कों और नालों की मरम्मत के लिए टीमें तैनात की गई हैं।
कपिल मेहरा- गाजियाबाद
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…