Breaking

नहीं रहे दिग्गज शूटर जसपाल राणा, 9 कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतकर रचा था इतिहास

Jaspal Rana Death: भारतीय निशानेबाजी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज शूटर और कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि म्युनिख से भारत लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। स्वदेश पहुंचने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद एक स्टेंट भी डाला गया था। इसके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उनका निधन हो गया।

जसपाल राणा रह चुके हैं मनु भाकर के कोच

जसपाल राणा ने सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में ही नहीं, बल्कि कोच के तौर पर भी भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वे पेरिस ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रहे थे। शानदार खेल करियर के बाद उन्होंने जूनियर टीम के कोच और हाई परफॉर्मेंस ट्रेनर के रूप में भी कई प्रतिभाशाली निशानेबाजों को तैयार किया। फरवरी 2025 से वे 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत के हाई परफॉर्मेंस कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago